असम विधानसभा चुनाव: सुबह 9 बजे तक 17.87% मतदान, राज्यभर में शांतिपूर्ण वोटिंग जारी
थर्ड आई न्यूज
गुवाहाटी। Assam Assembly Elections 2026 के तहत गुरुवार सुबह 9 बजे तक राज्य में 17.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। यह जानकारी Election Commission of India ने दी।
चुनाव आयोग के अनुसार राज्यभर में मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से जारी है। सुबह से ही कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं, जिससे मतदान प्रतिशत में दिन चढ़ने के साथ और वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।
मतदाताओं से अपील:
इस बीच Hemant Soren ने असम के मतदाताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह दिन लोगों के अधिकार, सम्मान और भविष्य तय करने का दिन है।
सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में उन्होंने कहा,
“संघर्ष सफल होगा… आज असम में लोकतंत्र का पवित्र पर्व मनाया जा रहा है। यह सिर्फ मतदान नहीं, बल्कि आपके अधिकार, आपकी गरिमा और आपके भविष्य को तय करने का दिन है।”
गौरतलब है कि सोरेन की पार्टी Jharkhand Mukti Morcha असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">