alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

असम HSLC रिजल्ट 2026 कल होगा जारी, सुबह 10 बजे के बाद ऐसे करें चेक

थर्ड आई न्यूज

गुवाहाटी। HSLC Examination Assam 2026 के परिणाम कल यानी 10 अप्रैल 2026 को घोषित किए जाएंगे।

राज्य के शिक्षा मंत्री रनोज पेगु ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि रिजल्ट सुबह 10 बजे के बाद जारी किया जाएगा, जिससे लाखों छात्र अपने अंक देख सकेंगे।

इससे पहले मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने भी एक चुनावी सभा के दौरान परिणाम की तारीख का संकेत दिया था।

गौरतलब है कि इस वर्ष HSLC परीक्षाएं 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। पूरे असम में इस परीक्षा में कुल 4,38,565 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था।

अब छात्रों और अभिभावकों की नजरें कल घोषित होने वाले परिणाम पर टिकी हैं।

ऐसे करें HSLC रिजल्ट चेक:

  1. सबसे पहले Board of Secondary Education Assam (SEBA) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “HSLC Result 2026” या संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
  4. “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  6. भविष्य के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *