हॉरर फिल्म “बाजिंग्ग ख्वाताई” 8 मई को होगी रिलीज, असमिया लोककथा पर आधारित अनोखी कहानी
थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी। असमिया लोककथा और रहस्य-रोमांच पर आधारित हिंदी फीचर फिल्म “बाजिंग्ग ख्वाताई” आगामी 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म अपने अनोखे विषय और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के कारण दर्शकों के बीच खास उत्सुकता पैदा कर रही है।
फिल्म की कहानी एक ऐसी रहस्यमयी और भयावह घटना के इर्द-गिर्द घूमती है, जो धीरे-धीरे एक बड़े आध्यात्मिक और सामाजिक सवाल का रूप ले लेती है। इसमें अंधविश्वास, पंथ (कल्ट) और अलौकिक शक्तियों से जुड़े पहलुओं को लोककथाओं और हॉरर शैली के साथ प्रस्तुत किया गया है। फिल्म यह भी सवाल उठाती है कि क्या अंधविश्वास कभी आशीर्वाद में बदल सकता है।
फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ शांता ने किया है, जो पिछले 14 वर्षों से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने इससे पहले राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई परियोजनाओं पर कार्य किया है। यह फिल्म उनके लिए एक महत्वपूर्ण रचनात्मक प्रयोग मानी जा रही है।
फिल्म में अभिनय करने वाले कलाकारों में अनुभवी और युवा प्रतिभाओं का समावेश है। सिद्धार्थ शांता स्वयं भी अभिनय क्षेत्र में लंबे समय से जुड़े हुए हैं और टेलीविजन तथा फिल्मों में अपनी पहचान बना चुके हैं।
इसके अलावा, कलाकारों में नवरत्नेश दत्त, अंशुल त्यागी और आलोक जैसे कलाकार शामिल हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।
फिल्म की तकनीकी टीम में भी अनुभवी लोगों को शामिल किया गया है, जिन्होंने सिनेमैटोग्राफी, एडिटिंग और विजुअल प्रस्तुति को आधुनिक तकनीकों के साथ संवारा है।
फिल्म के प्रमोशन को लेकर भी टीम सक्रिय है और दर्शकों से इसे बड़े पर्दे पर देखने की अपील की गई है।



alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">