बेलतला का युवक 10 दिनों से लापता, परिवार ने जनता से मांगी मदद

गुवाहाटी, 20 मई। महानगर के बेलतला तिनाली क्षेत्र निवासी एक युवक पिछले 10 दिनों से लापता है, जिसके बाद परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। परिजनों द्वारा लगातार तलाश किए जाने के बावजूद अब तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मामले की सूचना Basistha Police Station में भी दर्ज करा दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बेलतलातिनाली निवासी बसंत कुमार जम्मड़, पिता दिलीप कुमार जम्मड़, 11 मई 2026 से घर से लापता हैं। परिवार के सदस्यों का कहना है कि बसंत पूरी तरह मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ थे तथा उनके इस प्रकार अचानक घर से चले जाने की कोई पूर्व आशंका भी नहीं थी।

परिजनों ने बताया कि पिछले कई दिनों से रिश्तेदारों, परिचितों तथा संभावित स्थानों पर उनकी तलाश की जा रही है, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इसके बाद परिवार ने आम जनता से सहयोग की अपील की है।

लापता युवक के भाई अवकाश कुमार जम्मड़ ने लोगों से अनुरोध किया है कि यदि किसी को बसंत कुमार जम्मड़ के संबंध में कोई भी जानकारी मिले तो तुरंत मोबाइल नंबर 9864970531 पर संपर्क करें, ताकि उन्हें सुरक्षित वापस लाने में मदद मिल सके।

परिवार ने गुवाहाटी एवं आसपास के लोगों से अपील की है कि वे मानवीय आधार पर सहयोग करें और युवक के संबंध में कोई सूचना मिलने पर तुरंत जानकारी दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *