लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर की साधारण सभा के बाद ‘देवलोक डांडिया’ में झूमे सदस्य

थर्ड आई न्यूज

गुवाहाटी। लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर के अध्यक्ष रवि हरलालका के नेतृत्व में एक स्थानीय होटल में क्लब की तीसरी कार्यकारिणी एवं साधारण सभा का आयोजन किया गया। बैठक के बाद नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर भव्य ‘देवलोक डांडिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

साधारण सभा में क्लब की पिछले महीने की विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। क्लब सचिव अजय कुमार मोर ने सदस्यों की सक्रिय भागीदारी के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

इसके बाद आयोजित ‘देवलोक डांडिया’ में क्लब के सदस्यों ने संगीत और नृत्य के साथ उत्सव का आनंद लिया। डीजे शिव के संगीत तथा डांस वर्ड की संचालिका बॉबी बादशाह और उनकी सहयोगी अमृता एवं रिम्पी की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। संगीत की धुनों पर सदस्यों ने जमकर डांडिया खेला और देर तक उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम की संकल्पना एवं निर्देशन में रीता हरलालका का विशेष योगदान रहा। डीजे एवं कलाकारों के समन्वय की जिम्मेदारी कोषाध्यक्ष मीनाक्षी माथुर ने संभाली। उपहार व्यवस्था में अमिता मोर, आयोजन में विशाल लाठ, स्थल व्यवस्था में बिमल केजरीवाल तथा सजावट में येशा चौधरी का विशेष सहयोग रहा।

क्लब के जनसंपर्क अधिकारी रतन खाखोलिया ने कहा कि सदस्यों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने ‘देवलोक डांडिया’ को यादगार और सफल आयोजन बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *