Sambhal Mosque Survey : सर्वे के दौरान भड़की हिंसा की आग में तीन लोगों की मौत, महिलाओं समेत कई लोग हिरासत में लिए गए
थर्ड आई न्यूज
संभल I उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे को लेकर बवाल मचा हुआ है। रविवार को एक टीम दूसरी बार मस्जिद का सर्वे करने पहुंची। इस दौरान भीड़ ने उनपर पत्थरबाजी की। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और हल्का बल प्रयोग किया। इससे माहौल और बिगड़ गया।
पुलिस और भीड़ के बीच हुई झड़प में तीन लोगों के मरने की पुष्टि हुई है। जिले के एसपी ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि झड़प में नोमान, बिलाल और नईम की मौत हो गयी है। बताया जा रहा है कि एसपी समेत कई पुलिस वाले भी झड़प में घायल हुए हैं।
अधिकारी ने बताया कि दस लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि महिलाएं अपने घरों की छत से पुलिस पर पथराव कर रही थीं। अधिकारी ने बताया कि 300 के करीब लोग मस्जिद के बाहर जमा हुए थे। इन्होंने पुलिस वालों को टारगेट किया।
संभल में पथराव की घटना पर एसपी कृष्ण कुमार ने कहा, ‘पत्थरबाजों ने पुलिसकर्मियों की गाड़ियों में आग लगाकर उन्हें निशाना बनाने की कोशिश की है। उनके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। ड्रोन से वीडियोग्राफी की गई है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से इन सभी लोगों की पहचान की जाएगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।’


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">