नारंगी सैन्य छावनी में लायंस उमंग व परवरिश ने सैनिक भाइयों संग मनाया रक्षाबंधन

थर्ड आई न्यूज़
गुवाहाटी, 11 अगस्त। नारंगी सैन्य छावनी में लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी उमंग एवं लायंस परवरिश ने, लियो उमंग और लियो परवरिश के सहयोग से, रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। भाई-बहन के पवित्र त्योहार को देश के वीर सैनिक भाइयों के साथ साझा करते हुए लायंस और लियो की महिला सदस्यों ने उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा, मुंह मीठा कराया और उनकी दीर्घायु एवं कुशलता की कामना की।
लायंस उमंग की जनसंपर्क अधिकारी पायल चड्ढा ने बताया कि कार्यक्रम का संचालन लायंस उमंग की ओर से रितु बंका, लायंस परवरिश की ओर से पिंकी चौधरी, लियो परवरिश की ओर से श्रुति महेश्वरी और लियो उमंग की ओर से रिद्धि जैन व देविका गोयनका ने किया। समारोह में कर्नल वी. सेंथिल कुमार, कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल जितेंद्र कुमार सहित 200 से अधिक सैनिकों को राखी बांधकर सम्मानित किया गया और उपहार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर लायंस उमंग की अध्यक्ष बिमला कोचर, सचिव स्वाति चौधरी, कोषाध्यक्ष रेनू अग्रवाल, लायंस परवरिश की अध्यक्ष नेहा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शेफाली पारीक, प्रियंका बेताला, कुसुम जैन, सरोज खेतान, अनु बाजोरिया, लियो परवरिश की अध्यक्ष साक्षी जैन, कोषाध्यक्ष अक्षत अग्रवाल, लियो उमंग के अध्यक्ष युग चमड़ीया, सचिव श्रेया शर्मा, कोषाध्यक्ष कुशल जैन, गौरव किल्ला, मनस्वी बोथरा सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया।