alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

गौड़ महिला समिति की ओर से ‘नानी बाई रो मायरो’ संपन्न

गुवाहाटी, 11 जनवरी। छत्रीबाड़ी स्थित परशुराम सेवा सदन में गौड़ महिला समिति के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय नानी बाई रो मायरो का समापन शनिवार को हुआ। समिति की अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य कथावाचक के रूप में व्यासपीठ पर पीयूष शांडिल्य विराजमान थे। कथा के दूसरे दिन व्यास पीठ पूजन एवं धूमधाम से मायरा का आयोजन किया गया। कथा को आगे बढ़ाते हुए पीयूष शांडिल्य ने कहा कि इस तरह भगवान श्रीकृष्ण अपने भक्न नरसी मेहता की बेटी नानी बाई का मायरा भरने पहुंचते हैं कथा का वर्णन किया। इस दौरान गौड़ महिला समिति की ओर से मायरा में सोने-चांदी के आभूषण, वस्त्र, बर्तन ब्लैंकेट, अटैची बैग सहित अन्य कई तरह के सामान मौजूद थे। वहीं अष्टलक्ष्मी फाउंडेशन, विप्र फाउंडेशन, पारीक महिला परिषद पूर्वांचल दधीच परिषद, विश्व हिंदू परिषद आदि संस्थाओं ने मायरा भरा।
कथा के दूसरे दिन पार्षद सौरभ झुनझुनवाला तथा सत्यम समूह से कमल शर्मा ने व्यासपीठ से आशीर्वाद लिया। दो दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा को सफल बनाने में गौड़ महिला समिति की अध्यक्ष संतोष शर्मा, सचिव ज्योति शर्मा, कोषाध्यक्ष स्वाती बासोतिया, कार्यकारिणी सदस्य रजनी शर्मा, कुसुम शर्मा, वंदना शर्मा, कमला लाटा, रिंकी शर्मा, माया शर्मा, सुनीता शर्मा, रश्मि शर्मा, सीमा शर्मा, ममता शर्मा, छाया तिवारी, शारदा शर्मा, सुमन शर्मा, रितु भातरा, स्वाति भातरा, उमा शर्मा, पिंकी शर्मा, रोमा गौड़, सरोज शर्मा, अश्विनी शर्मा, शालू शर्मा सहित सभी सदस्याओं का भरपूर सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *