माहेश्वरी सभा गुवाहाटी के अध्यक्ष पुनः बने सीताराम बिहानी, सेवा कार्यों पर समाज का लगातार दूसरा भरोसा
थर्ड आई न्यूज़
गुवाहाटी, 12 मार्च।
माहेश्वरी समाज के प्रति समर्पण, निष्ठा और सक्रिय सेवा कार्यों के लिए जाने जाने वाले सीताराम बिहानी को एक बार फिर माहेश्वरी सभा गुवाहाटी का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी के.पी. सारड़ा ने औपचारिक घोषणा करते हुए वर्ष 2026–29 के आगामी कार्यकाल के लिए श्री बिहानी को निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया।
गौरतलब है कि माहेश्वरी सभा गुवाहाटी, माहेश्वरी महिला समिति और माहेश्वरी युवा संगठन के चुनाव 22 मार्च को प्रस्तावित थे, किंतु सभी पदों पर सर्वसम्मति बनने के कारण चुनाव प्रक्रिया निर्विरोध संपन्न हो गई।
माहेश्वरी सभा गुवाहाटी में सुरेंद्र लाहोटी को मंत्री पद के लिए निर्विरोध चुना गया। वहीं माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्ष के रूप में वंदना बिहानी और सचिव पद पर निगम तापड़िया निर्वाचित घोषित किए गए। माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष पद के लिए नरेन माहेश्वरी तथा सचिव पद के लिए रौनक लढ़ा को भी निर्विरोध चुना गया।
सभा की कार्यकारिणी के लिए 14 सदस्यों का भी सर्वसम्मति से चयन हुआ। इनमें आदित्य मूंदड़ा, अशोक सोमानी, बनवारीलाल बिड़ला, भवानीशंकर राठी, जीतू राठी, कैलाश बजाज, मनोज सोमानी, नारायण गट्टानी, राधेश्याम तापड़िया, राजेश बाहेती, राजेश सोनी, रमेश तापड़िया, संतोष तापड़िया और योगेश बाहेती शामिल हैं।
समाज की तीनों संस्थाओं के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों के निर्विरोध चयन पर मुख्य चुनाव अधिकारी के.पी. सारड़ा ने सभी नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अध्यक्ष पद पर पुनः चयनित होने पर सीताराम बिहानी ने समाज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि पिछले कार्यकाल में मिले सहयोग और विश्वास के बल पर संस्था ने कई सेवा कार्यों को आगे बढ़ाया। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नए कार्यकाल में भी समाज के सभी वर्गों के सहयोग और मार्गदर्शन से संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास जारी रहेगा। साथ ही उन्होंने समाज बंधुओं से निरंतर सहयोग और सहभागिता की अपेक्षा व्यक्त की।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">