लायंस क्लब उमंग ने हरिजन बस्ती के बच्चों को बांटी स्टेशनरी किट, खिल उठे चेहरे
थर्ड आई न्यूज़
गुवाहाटी, 28 मार्च। महिलाओं की अग्रणी सामाजिक संस्था लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी उमंग की ओर से फटाशील स्थित हरिजन बस्ती में एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी किट वितरित की गई।
क्लब की जनसंपर्क अधिकारी पायल चड्ढा ने बताया कि अध्यक्ष बिमला कोचर के नेतृत्व में “लायंस बैग ऑफ होप” सेवा परियोजना के अंतर्गत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। सचिव स्वाति चौधरी की देखरेख में आयोजित इस पहल के तहत लगभग 100 बच्चों को स्टेशनरी किट प्रदान की गई।
प्रत्येक किट में नोटबुक, ड्राइंग बुक, पेन, पेंसिल, स्केच पेन सहित अध्ययन से जुड़ी अन्य आवश्यक सामग्री शामिल थी। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी और उन्होंने क्लब के इस प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया।
लायंस क्लब उमंग की यह पहल शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंद बच्चों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">