गौहाटी गौशाला में भाजपा प्रत्याशी विजय गुप्ता का स्वागत, हनुमान जन्मोत्सव पूर्व प्रसाद कार्यक्रम आयोजित
थर्ड आई न्यूज़
गुवाहाटी, 27 मार्च।आठगांव स्थित श्री गौहाटी गौशाला में शनिवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति द्वारा आगामी आयोजन के तहत बालाजी प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मध्य गुवाहाटी सीट से भाजपा प्रत्याशी विजय गुप्ता भी उपस्थित रहे।
गौशाला पहुंचने पर विजय गुप्ता ने सबसे पहले हनुमान मंदिर में दर्शन किए तथा गौ माता की पूजा-अर्चना कर आगामी चुनाव में सफलता के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता मुक्ता डेका भी उनके साथ मौजूद रहे।
गौशाला की ओर से ट्रस्टी इंचार्ज डॉ. अशोक कुमार धानुका ने विजय गुप्ता का पारंपरिक दुपट्टा ओढ़ाकर अभिनंदन किया। कार्यक्रम में गौशाला के अध्यक्ष कैलाश लोहिया, ट्रस्टी प्रदीप भड़ेच, जयप्रकाश गोयनका, विजय जसरासरिया, कार्यकारिणी अध्यक्ष रमेश गोयनका, सचिव आर.एस. जोशी, उपाध्यक्ष रामावतार भारतीय, संयुक्त सचिव रमेश चांडक सहित अनेक पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त राजस्थान फाउंडेशन के अध्यक्ष रतन शर्मा, पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कैलाश काबरा, किशन लोहिया, सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी जी.एम. श्रीवास्तव, मुकेश अग्रवाल, संजीव जायसवाल, प्रमोद हरलालका, विष्णु डीडवानिया और जगमोहन सोनी सहित बड़ी संख्या में समाज बंधुओं की उपस्थिति रही।
अपने संक्षिप्त संबोधन में विजय गुप्ता ने कहा कि गौशाला की पावन भूमि पर गौपूजन और हनुमान जन्मोत्सव का प्रसाद ग्रहण करना उनके लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने उपस्थित समाज बंधुओं से आगामी चुनाव में समर्थन का आग्रह भी किया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। परंपरा के अनुसार हनुमान जन्मोत्सव से पूर्व गौशाला में कड़ाही प्रसाद का आयोजन किया जाता है। उल्लेखनीय है कि फैंसी बाजार स्थित टी.आर. फूकन रोड, गल्लापट्टी श्री श्री हनुमान मंदिर में आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">