बरपेटा रोड में 31 मार्च से तीन दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव, भव्य कार्यक्रमों की तैयारियां पूर्ण
थर्ड आई न्यूज
हर वर्ष की तरह इस बार भी बरपेटा रोड के श्री श्री राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी प्रांगण में 31 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक तीन दिवसीय श्री हनुमान जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया जाएगा। आयोजन समिति के संयोजक सुमित धीरासरिया ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और जिम्मेदारियां सदस्यों के बीच बांट दी गई हैं।
कार्यक्रम के तहत 31 मार्च को प्रातः 9:01 बजे श्री हनुमान मंदिर से बाबा की निशान यात्रा पूजा-अर्चना के साथ ठाकुरबाड़ी परिसर तक लाई जाएगी। इसके बाद 10:01 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ तथा शाम 6:01 बजे गुवाहाटी के कलाकार पवन पारिक द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ प्रस्तुत किया जाएगा।
1 अप्रैल को प्रातः 8:31 बजे अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ होगा। सायं 6:01 बजे जयपुर के भजन गायक अभिषेक मिश्रा तथा कानपुर की गायिका प्राची पंडित और कशिश सिंघानिया द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
अंतिम दिन 2 अप्रैल को प्रातः 8:31 बजे अखंड रामायण पाठ का समापन, पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न होगी। इसके पश्चात 9:01 बजे अखंड ज्योत प्रज्वलन और मंदिर शिखर ध्वजा पूजन किया जाएगा। 11:01 बजे सामूहिक सवामणी भोग अर्पित किया जाएगा, जबकि 12:31 बजे से अमृत भंडारा प्रारंभ होगा।
दोपहर 3:31 बजे कानपुर की आकर्षक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा नगर परिक्रमा के लिए निकलेगी, जो पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण होगी। शाम 7:01 बजे श्रद्धालुओं द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">