नव्या लेडीज क्लब का चौथा शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
थर्ड आई न्यूज़
गुवाहाटी 29 मार्च। महिलाओं के उत्थान और उनको आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रही नव्या लेडीज क्लब का चौथा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह का शुभारंभ करते हुए क्लब की अध्यक्ष ज्योति भूत ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग हेतु सभी सदस्याओं के प्रति आभार व्यक्त किया और सदस्याओ को उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रोत्साहित करते हुए पुरस्कार वितरण किया। इस दौरान सचिव ऋतु अग्रवाल ने वर्ष भर किए गए कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत की एवं कोषाध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा ने आय व्यय का लेखा जोखा सभी के समक्ष रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षाविद् अंगिरा दत्ता मिमानी उपस्थित थी। उन्होंने अपने संबोधन में नव्या लेडिस क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था मुख्य रूप से महिलाओं को स्वालंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु गठित की गई है, जिसने पिछले तीन वर्षों में अपने कार्यों से एक अलग पहचान बना ली है। उन्होंने इसी तरह महिलाओं के हितों के लिए कार्य करने हेतु क्लब की सदस्याओ को प्रेरित किया।
तत्पश्चात नवनिर्वाचित अध्यक्ष रितु अग्रवाल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। चौथे शपथ ग्रहण समारोह में सचिव रुपाली हिम्मतसिंहा, कोषाध्यक्ष मनीषा मोदी को भी ने शपथ दिलाई गई। इस दौरान सभी सदस्याओ ने नीवर्तमान अध्यक्ष ज्योति भूत के पिछले एक वर्षों में किए गए सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की।
अपने संबोधन में नवनियुक्त अध्यक्ष रितु अग्रवाल ने क्लब की सभी सदस्याओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान सभी का सहयोग एवं मार्गदर्शन चाहिए ताकि वह क्लब को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सक्षम हो सके। क्लब का चौथा शपथ ग्रहण समारोह दक्षिण भारतीय कला संस्कृति के आधार पर रखा गया था, जिसमें सभी सदस्याए दक्षिण भारतीय परिधान में नजर आई। कार्यक्रम का संचालन नीतू गोयनका और मेघा खेतावत ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन रुपाली हिम्मतसिंहा ने दिया। शपथ ग्रहण समारोह में क्लब की सभी सदस्याए उपस्थित थीं।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">