जुबिन गर्ग की मौत मामले में कई एफआईआर दर्ज, मुख्यमंत्री ने सीआईडी जांच के आदेश दिए
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी, 20 सितंबर 2025।असम के लोकप्रिय गायक और सांस्कृतिक प्रतीक जुबिन गर्ग के आकस्मिक निधन के बाद पूरे राज्य में शोक और आक्रोश का माहौल है। इसी बीच मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने घोषणा की है कि इस मामले में दर्ज हुई सभी एफआईआर को अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) को सौंपा जाएगा।…

