भाजपा नेता गौरव सोमानी ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा से की मुलाकात, चार वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित स्मृति-चिह्न भेंट कर दी शुभकामनाएं

थर्ड आई न्यूज़
गुवाहाटी । भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता गौरव सोमानी ने आज असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को उनके बीते चार वर्षों के उल्लेखनीय, जनसेवा-समर्पित और विकासोन्मुख कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित एक विशेष स्मृति-चिह्न भेंट किया। यह स्मृति-चिह्न एक भव्य चित्रफ्रेम था, जिसमें मुख्यमंत्री के प्रमुख कार्यों को काव्यात्मक शैली में संकलित किया गया था।
मुलाकात के दौरान गौरव सोमानी और मुख्यमंत्री के बीच सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को लेकर सार्थक चर्चा हुई। मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया।
गौरव सोमानी ने कहा कि मुख्यमंत्री से हर मुलाकात उनके लिए प्रेरणादायक होती है और उनके नेतृत्व में असम निरंतर विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री को राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए शुभकामनाएं भी दीं और आशा जताई कि असम इसी गति से प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।