अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन : राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा

थर्ड आई न्यूज़
नई दिल्ली । अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के 28वें राष्ट्रीय अधिवेशन (6–7 सितंबर, 2025) के उपरांत वर्तमान सत्र (2025–27) के लिए राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री :
सम्मेलन के नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन कुमार गोयनका ने 6 सितंबर को केदार नाथ गुप्ता को राष्ट्रीय महामंत्री के रूप में मनोनीत किया। गुप्ता पिछले सत्र (2023–25) में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रहे और अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा और लगन से किया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष :
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विभिन्न प्रांतों से वरिष्ठ पदाधिकारियों को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया। इनमें शामिल हैं:
• कोलकाता से सम्मेलन के विशिष्ट संरक्षक सदस्य गिरधारी लाल गोयनका
• कर्नाटक के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. सुभाष अग्रवाल
• बिहार के पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष बिनोद तोदी
• दिल्ली के पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष राज कुमार मिश्रा
• छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रादेशिक अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंघानिया
• गुजरात के निवर्तमान प्रादेशिक अध्यक्ष गोकुल चंद बजाज
अन्य राष्ट्रीय पदाधिकारी :
• पवन कुमार जालान एवं पवन कुमार बंसल : राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री
• अनिल कुमार मलावत : राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष
• बसंत कुमार सुराना (कामरुप, असम) : राष्ट्रीय संगठन मंत्री
अध्यक्ष का संदेश :
पवन कुमार गोयनका ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई टीम सम्मेलन के ध्येय वाक्य “महारी चाह—संगठित समाज” को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पदाधिकारी तन–मन–धन से सम्मेलन में योगदान देंगे और आगामी सत्र में इसे नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे।