alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम के वेबिनार में ऋचा मिश्रा होंगी मुख्य वक्ता

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी। विवेकानंद स्टडी सर्कल, रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम द्वारा आयोजित एक विशेष वेबिनार में लेखिका और प्रेरक वक्ता ऋचा मिश्रा मुख्य वक्ता के रूप में अपने विचार साझा करेंगी। यह वेबिनार 15 मार्च 2026 को दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम का विषय “Reengineer Your Life – The Art of Positive Living in the Age of Uncertainty” रखा गया है। इस अवसर पर ऋचा मिश्रा अपनी पुस्तक “Reengineer Your Life” के माध्यम से वर्तमान समय की अनिश्चितताओं के बीच सकारात्मक सोच, आत्मविकास और जीवन को नई दिशा देने के व्यावहारिक सूत्रों पर चर्चा करेंगी।

आयोजकों के अनुसार इस वेबिनार का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को बदलते समय में सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने तथा जीवन में संतुलन और आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग ऑनलाइन माध्यम से शामिल होकर विषय पर विचार-विमर्श कर सकेंगे।

विवेकानंद स्टडी सर्कल ने सभी इच्छुक लोगों से इस ज्ञानवर्धक वेबिनार में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आग्रह किया है। कार्यक्रम में भाग लेने के लिए गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन भी जुड़ा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *