alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

नगांव में 2 अप्रैल से भव्य हनुमान जयंती उत्सव, चार दिवसीय कार्यक्रमों की तैयारियां जोरों पर

थर्ड आई न्यूज

नगांव से जयप्रकाश सिंह

नगांव के हैबरगांव स्थित हनुमान मंदिर में इस वर्ष भी पारंपरिक रूप से हनुमान जयंती उत्सव का आयोजन 2 से 5 अप्रैल तक चार दिवसीय कार्यक्रमों के साथ किया जाएगा। इस वर्ष उत्सव अपने 74वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है, जिसे लेकर आयोजक समिति द्वारा भव्य तैयारियां की जा रही हैं।

उत्सव का शुभारंभ 2 अप्रैल को प्रातः पूजा-अर्चना के साथ होगा, जबकि शाम 5:30 बजे विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। इस अवसर पर वज्रंग भजन मंडली तथा पवन शर्मा द्वारा भजन-कीर्तन प्रस्तुत किए जाएंगे।

3 अप्रैल को दोपहर 2 बजे हनुमान मंदिर से एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान मुरादाबाद के राहुल एंड पार्टी (इंडिया मस्त कलंदर विजेता) द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। शाम 6 बजे दिहानाम तथा रात 8:30 बजे विशेष भजन कार्यक्रम आयोजित होंगे।

4 और 5 अप्रैल को राहुल एंड पार्टी द्वारा नृत्य-नाटिका प्रस्तुत की जाएगी, जबकि 5 अप्रैल की रात 9 बजे धुबरी के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। चारों दिनों में मंदिर परिसर में रामायण पाठ भी होगा।

उत्सव का समापन 6 अप्रैल को यज्ञ एवं विशेष पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा। इससे पूर्व 31 मार्च को सुबह 10 बजे ब्रह्मपुत्र नदी के शिलघाट से जल लाकर कृष्णाश्रम शिव मंदिर से शोभायात्रा के साथ हनुमान मंदिर पहुंचाया जाएगा।

आयोजक समिति के अध्यक्ष प्रह्लाद राय तोदी ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रमों में भाग लेकर उत्सव को सफल बनाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *