alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

होजाई में मारवाड़ी महिला सम्मेलन की सभा सम्पन्न, प्रियंका बेरीवाल बनीं नई अध्यक्ष

थर्ड आई न्यूज

होजाई से रमेश मूँदड़ा

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की होजाई शाखा की साधारण सभा जुगल किशोर केडिया स्मृति भवन के सभागार में आयोजित की गई। सभा की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष प्रियंका सरावगी ने की, जिसमें पिछले दो वर्षों की गतिविधियों की समीक्षा के साथ आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया। उपस्थित सदस्यों ने इसे सर्वसम्मति से पारित किया।

सभा के अगले चरण में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर वर्ष 2026-2028 के लिए नई समिति का गठन किया गया। विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से प्रियंका बेरीवाल को अध्यक्ष, विनीता सरावगी को उपाध्यक्ष, रेखा मोर को सचिव, योगिता अग्रवाल को सह-सचिव, मृदुल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष तथा रंजना केजड़ीवाल को सह-कोषाध्यक्ष चुना गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रियंका बेरीवाल ने सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत एक सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें समाज की वरिष्ठ महिलाओं की विशेष उपस्थिति रही। उल्लेखनीय है कि प्रांतीय स्तर पर भी होजाई शाखा की सक्रिय भागीदारी बनी हुई है, जहां ज्योति सुरेका को प्रांतीय सह-सचिव तथा प्रियंका सरावगी को बाल विकास का दायित्व सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *