alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

दिसपुर में श्री मारुति मंडल का 32वां वार्षिक महोत्सव व हनुमान जन्मोत्सव भक्तिभाव से संपन्न

थर्ड आई न्यूज

गुवाहाटी। श्री मारुति मंडल, दिसपुर द्वारा आयोजित हनुमान जन्मोत्सव एवं 32वां वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम कल्याण भवन में श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में सुभाष गुप्ता एवं सुरेंद्र भजनका ने सपत्नीक पूजा संपन्न कराई।

प्रातः 11:30 बजे महा आरती के पश्चात सवामणि दाताओं द्वारा भोग अर्पित किया गया। इसके बाद दोपहर 12:30 बजे से भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन प्रारंभ हुआ, जिसमें श्री मारुति मंडल के सदस्यों के साथ गुवाहाटी के आमंत्रित भजन गायक सुभाष पारीक ने अपनी प्रस्तुति दी।

इस वर्ष विशेष आकर्षण के रूप में प्रयागराज से निखिल पंडित एवं कुमार राघवेंद्र तथा बनारस से हरिश्चंद्र को आमंत्रित किया गया। इन कलाकारों की मधुर भजन प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया और श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

मंडल के अध्यक्ष सज्जन भजनका ने कार्यक्रम के दौरान सभी आर्थिक सहयोगकर्ताओं एवं सवामणि दाताओं का आभार व्यक्त करते हुए हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं दीं।

रात्रि 10 बजे महा आरती के साथ इस भव्य धार्मिक आयोजन का समापन हुआ। पूरे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *