भीषण गर्मी में राहत: लायंस गौहाटी का “बीट द हीट” प्रकल्प

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी, 6 जून: पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बीच जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लायंस क्लब ऑफ गौहाटी द्वारा शुक्रवार को “बीट द हीट” अभियान चलाया गया। क्लब के जनसंपर्क अधिकारी संजय संथोलिया ने बताया कि अध्यक्ष राजेश हंसारिया के नेतृत्व में आठगांव में इस विशेष कार्यक्रम के तहत जूस वितरण कर मानव सेवा का कार्य आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आठगांव फ्लाईओवर के नीचे गणेश मंदिर के पास किया गया, जहां राहगीरों, श्रमिकों एवं जरूरतमंद लोगों के बीच 1500 से अधिक कैम्पा टेट्रा पैक जूस का वितरण किया गया।

क्लब के अध्यक्ष राजेश हंसारिया ने बताया कि लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को राहत प्रदान करने के लिए यह सेवा गतिविधि आयोजित की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने जूस प्राप्त कर क्लब के इस प्रयास की सराहना की।

इस सेवा कार्य के प्रायोजक क्लब के सदस्य आशीष अग्रवाल रहे, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। क्लब के जनसंपर्क अधिकारी संजय संथोलिया ने बताया कि कार्यक्रम में अध्यक्ष राजेश हंसारिया, दिलीप सराफ, भरत चौधरी, पवन हवेलिया, पवन अग्रवाल, बिजय हरलालका सहित कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता लायंस क्लब की प्राथमिकता है तथा भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *