अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन में 12 से 14 जून तक निःशुल्क ‘स्पिरिचुअल बॉडी हीलिंग प्रोग्राम’

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी, 6 जून। अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन, गुवाहाटी एवं अष्टलक्ष्मी परशुराम फाउंडेशन महिला समिति के संयुक्त तत्वावधान में तथा डॉ. मनोज खंडेलवाल द्वारा संचालित “लाइफ विद खंडेलवाल” के सहयोग से तीन दिवसीय स्पिरिचुअल बॉडी हीलिंग प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 12 जून से 14 जून 2026 तक परशुराम सेवा सदन, छत्रीबाड़ी में आयोजित होगा।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को मानसिक, शारीरिक एवं आध्यात्मिक संतुलन की दिशा में प्रेरित करना है। तीन दिवसीय इस विशेष शिविर में ध्यान, सकारात्मक चिंतन, आत्मिक ऊर्जा जागरण तथा जीवनशैली से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा। आयोजन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें।

फाउंडेशन के अध्यक्ष राजकुमार तिवाड़ी ने बताया कि वर्तमान समय में तनाव, चिंता और व्यस्त जीवनशैली के बीच मानसिक एवं आध्यात्मिक स्वास्थ्य का महत्व लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में यह कार्यक्रम प्रतिभागियों को आत्मिक शांति, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा।

कार्यक्रम के लिए पंजीकरण प्रारंभ हो चुका है। इच्छुक व्यक्ति अध्यक्ष राजकुमार तिवाड़ी, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश शर्मा, महामंत्री सुरेंद्र शर्मा, महिला अध्यक्ष स्वाति शर्मा भातरा तथा महिला महामंत्री ज्योति शर्मा से संपर्क कर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

महिला समिति की ओर से कुसुम शर्मा, वंदना शर्मा, नीलम शर्मा, निशा शर्मा और नेहा शर्मा कार्यक्रम के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। आयोजकों ने शहरवासियों से बड़ी संख्या में भाग लेकर इस आध्यात्मिक एवं स्वास्थ्यवर्धक पहल का लाभ उठाने की अपील की है।

“स्वस्थ तन, स्वस्थ मन और सकारात्मक जीवन” की भावना के साथ आयोजित यह कार्यक्रम प्रतिभागियों को आत्मिक ऊर्जा और जीवन में नई प्रेरणा प्रदान करने का प्रयास करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *