पारीक सभा, जोरहाट की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन, गौरीशंकर तिवाड़ी बने अध्यक्ष
थर्ड आई न्यूज
जोरहाट। पारीक सभा, जोरहाट की आम सभा का आयोजन चेम्बर भवन, जोरहाट में किया गया, जिसमें वर्ष 2026-2029 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
सभा की शुरुआत गत कार्यकाल के आय-व्यय विवरण एवं गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ हुई। उपस्थित सदस्यों ने इन प्रतिवेदनों को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।
इसके बाद संपन्न हुई निर्वाचन प्रक्रिया में गौरीशंकर तिवाड़ी (जसरासर) को अध्यक्ष, श्रवण जोशी (गोलाघाट) एवं जुगल जोशी (नया बाजार, माजुली) को उपाध्यक्ष, उमेश पारीक (सुजानगढ़) को लगातार तीसरी बार सचिव, सुधीर पारीक (काकड़ा) को सहसचिव तथा सांवरमल व्यास (आडसर) को कोषाध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।
नई कार्यकारिणी में अनिल पारीक (छापर), मदन पारीक (धाणशिया), रामअवतार व्यास (नोखा), रामचंद्र बोहरा (सुजानगढ़), रामानंद कठोतिया (बरजंगसर), पवन पांडिया (मिरण), घनश्याम तिवाड़ी (श्री डूंगरगढ़), गौरव तिवाड़ी (नोखा), प्रेम व्यास (नोखा) एवं हीरालाल पारीक (जायल कठोती) को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया।
सभा में सलाहकार मंडल का भी गठन किया गया, जिसमें सत्यनारायण पारीक (अम्बिका ऑटो), राजेन्द्र पारीक, बाबूलाल पारीक (तिवाड़ी) तथा पवन तिवाड़ी (पप्पू तिवाड़ी) को मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष कैलाश पारीक ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम समाज की एकता, सांस्कृतिक मूल्यों एवं सेवा कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।
वहीं, निवर्तमान सचिव अशोक पारीक ने अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग और समर्थन प्रदान करने वाले सभी समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

