बाढ़ राहत के लिए प्राग इंडिया सीमेंट ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 11 लाख रुपये
थर्ड आई न्यूज
गुवाहाटी। असम में हालिया बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए प्राग इंडिया सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने कामरूप चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य के रूप में मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की।
कंपनी के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा से मुलाकात कर ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए सौंपा। यह राशि बाढ़ प्रभावित लोगों के राहत एवं पुनर्वास कार्यों में उपयोग की जाएगी।
इस अवसर पर कामरूप चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों में महावीर जैन, अशोक धनुका, प्रशांत जैन, कुंदनमल चौधरी तथा निशांत भी उपस्थित रहे।
प्राग इंडिया सीमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवारों की सहायता करना कंपनी का सामाजिक दायित्व है। कंपनी ने आशा व्यक्त की कि यह सहयोग राहत एवं पुनर्वास कार्यों में उपयोगी सिद्ध होगा।

