अपर असम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर ने पहुंचाई राहत सामग्री
थर्ड आई न्यूज
गुवाहाटी। अपर असम के शिवसागर, सिमलगुड़ी, नाज़िरा एवं सोनारी क्षेत्रों में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए मारवाड़ी युवा मंच, गुवाहाटी ग्रेटर शाखा की ओर से राहत अभियान चलाया गया। अभियान के तहत बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों के बीच आवश्यक राहत सामग्री वितरित की गई।
शाखा अध्यक्ष शिव कुमार मौर के नेतृत्व में टीम ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और बाढ़ से प्रभावित बड़ी संख्या में परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाई। इस दौरान टीम के सदस्यों ने बाढ़ से हुई तबाही और प्रभावित परिवारों की कठिन परिस्थितियों का जायजा लिया तथा उनके प्रति चिंता व्यक्त की।
राहत सामग्री में मच्छरदानी, फिनाइल, ब्लीच, बर्तन, कॉपियां, हाथ पंखे, मच्छर मारने वाली कॉइल, लाइटर सहित दैनिक उपयोग की अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं।
राहत अभियान में सचिन गोयल, रोबिन पेरीवाल, अरविंद खेमका, मनीष बोथरा, धीरज अग्रवाल, तनुज जालान, पराग लोहिया एवं पंकज जालान सहित अन्य सहयोगियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
अभियान के दौरान शिवसागर, सिमलगुड़ी, नाज़िरा एवं सोनारी की स्थानीय शाखाओं के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का भी विशेष सहयोग मिला। इनमें पायल अग्रवाल, अंकुश केडिया (शिवसागर शाखा अध्यक्ष), मोहित मस्कारा (सिमलगुड़ी शाखा अध्यक्ष), अभिषेक बिहानी (सिमलगुड़ी शाखा सचिव), नाज़िरा से राजेश गोयनका, कृष्ण खैतान, कौशल अग्रवाल, आयुष हरलालका, अशोक गोयनका, रितिक हरलालका एवं सिद्धार्थ अग्रवाल शामिल रहे।
इस अवसर पर मंच के सदस्यों ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा होना और उनकी आवश्यकताओं में सहयोग करना ही सच्ची मानव सेवा है। उन्होंने भविष्य में भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए सेवा कार्य जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
“सेवा ही संकल्प, सेवा ही संस्कार” के भाव के साथ आयोजित इस राहत अभियान के माध्यम से बाढ़ प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया गया।

