alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

“प्रभाव 2026” का भव्य समापन, 60 से अधिक क्लबों की भागीदारी के साथ लायंस सम्मेलन रहा यादगार

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी, 6 अप्रैल। लायंस जिला 322जी के दो दिवसीय सम्मेलन “प्रभाव 2026” का समापन उत्साह, एकता और नेतृत्व के सशक्त प्रदर्शन के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत आकर्षक परेड से हुई, जिसमें 60 से अधिक लायंस क्लबों ने रंग-बिरंगी थीम, समन्वित परिधानों और जोशीले नारों के साथ भाग लेकर माहौल को ऊर्जा से भर दिया।

इसके पश्चात आयोजित बैनर प्रस्तुति सत्र में विभिन्न क्लबों ने अपनी गतिविधियों और सेवा कार्यों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस सत्र की अध्यक्षता पीडीजी एल.एन. अग्रवाल ने की। सम्मेलन के दौरान परेड, बैनर प्रस्तुति और फोटो प्रदर्शनी जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले क्लबों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आगामी लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 के लिए नई जिला गवर्नर टीम का चुनाव रहा। चुनाव अधिकारी राजकुमार खाखोलिया ने परिणाम घोषित करते हुए मनोज भजनका को जिलापाल, राजेश अग्रवाल को प्रथम उप-जिलापाल तथा सुजीत बखरेडिया को द्वितीय उप-जिलापाल निर्वाचित घोषित किया।

समापन समारोह में जिला गवर्नर पंकज पोद्दार ने सम्मेलन की सफलता में योगदान देने वाले सभी सदस्यों को सम्मानित किया। लायंस बिरादरी के सदस्यों ने आयोजन की सफलता के लिए आतिथ्य क्लब लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी अनमोल के प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम का समापन कैबिनेट सचिव रिषभ बजाज द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। जिला जनसंपर्क अधिकारी नीरू काबरा ने बताया कि जिलापाल पंकज पोद्दार ने सम्मेलन को सफल बनाने में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *