होजाई में 21 मई से श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन, निकलेगी मंगल कलश यात्रा

थर्ड आई न्यूज

होजाई से रमेश मूंदड़ा

पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर होजाई के कॉलेज रोड निवासी केसर देव–मनोहर लाल पंसारी परिवार द्वारा सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक आयोजन 21 मई से 27 मई तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक आयोजित होगा।

आयोजकों के अनुसार, श्रीधाम वृंदावन से पधार रहे प्रसिद्ध कथावाचक विनोद शास्त्री कथा का रसपान कराएंगे। कथा के दौरान श्रद्धालुओं को श्रीमद भागवत महापुराण के दिव्य प्रसंगों का श्रवण करने का अवसर मिलेगा।

धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत 20 मई को दोपहर 3 बजे से भव्य मंगल कलश यात्रा भी निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। कार्यक्रम के विशेष आकर्षणों में भजन संध्या, प्रसाद वितरण, दिव्य कथा अमृत और भक्तिमय धार्मिक वातावरण शामिल रहेगा।

आयोजन से संबंधित जानकारी एवं संपर्क के लिए 8638752110, 9435168744, 9101807806 और 8473937722 नंबर जारी किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *