Market Update: उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, जानिए सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
थर्ड आई न्यूज
नई दिल्ली I घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को शुरुआती कमजोरी के बावजूद हरे निशान पर कारोबार का समापन हुआ। सेंसेक्स 117.54 (0.16%) अंकों की बढ़त के साथ 75,318.39 के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर निफ्टी 41 अंक (0.17%) की बढ़त के साथ 23,659 पर बंद हुआ।
बुधवार के सत्र के बाद हिंडाल्को 4 प्रतिशत तो रिलायंस के शेयर 3% की बढ़त के साथ बंद हुए। रुपया डॉलर के मुकाबले 13 पैसे गिरकर 96.83 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
इससे पहले, भारतीय शेयर बाजार बुधवार को भारी बिकवाली के दबाव में खुले। रुपया डॉलर के मुकाबले अपने नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया।
वैश्विक भू-राजनीतिक तनावों के बीच ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें भी लगातार ऊंची बनी हुई हैं। इन कारकों ने बाजार की शुरुआत को कमजोर कर दिया।
निफ्टी 50 सूचकांक 23,457.25 पर खुला, जिसमें 160.75 अंकों या 0.68 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
बीएसई सेंसेक्स 74,806.49 पर खुला, जो 394.36 अंकों या 0.52 फीसदी नीचे था।
बाजार विशेषज्ञों ने बताया कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, कमजोर होती मुद्रा और महंगाई की चिंताएं निवेशकों की धारणा पर भारी पड़ रही हैं।

