Market Update: शेयर बाजार में तेजी; सेंसेक्स 291 अंक चढ़ा, निफ्टी 24100 के पार
थर्ड आई न्यूज
मुंबई I घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए। 30 शेयरों के सूचकांक सेंसेक्स 291.17 (0.37%) अंकों की बढ़त के साथ 77,094.07 के स्तर पर बंद हुआ। सोमवार के सत्र के दौरान सेंसेक्स 522.66 अंकों यानी 0.68 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,325.56 के दिन के सर्वकालिक स्तर तक पहुंचने में सफल रहा।
दूसरी ओर, 50 शेयरों का वृहद सूचकांक निफ्टी 89.81 (0.37%) अंकों की मजबूती के साथ 24,102.90 पर बंद हुआ।
सोमवार के कारोबारी सत्र के बाद सिप्ला के शेयर पांच प्रतिशत तो टेक महिंद्रा के शेयर दो फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।
रिलायंस जियो के आईपीओ के एलान के बाद रिलायंस के शेयरों में भी 1.31 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई और इसके शेयर 1326.55 रुपये के भाव पर कारोबार करते हुए बंद हुए।
रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 37 पैसे मजबूत होकर 94.70 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ।

