पूजा-अर्चना के साथ ‘नानी बाई रो मायरा’ एवं ‘भक्तमाल कथा’ के पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ, 24 मई से श्री गौहाटी गौशाला के वृंदावन गार्डन में होगा भव्य धार्मिक आयोजन

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी, 20 मई। आठगांव स्थित गौहाटी गौशाला के वृंदावन गार्डन प्रांगण में 24 मई से 31 मई तक आयोजित होने वाले भव्य धार्मिक आयोजन ‘नानी बाई रो मायरा’ एवं ‘भक्तमाल कथा’ के लिए बुधवार को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर पंडित श्री प्रकाश जी शास्त्री सहित अन्य विद्वान पंडितों की उपस्थिति में श्रीमती रेनू चौधरी एवं संतोष चौधरी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। आयोजन स्थल पर भगवान गणेश का आह्वान कर मंगल कामना की गई तथा इंद्र देवता की कढ़ाई के साथ गौ माता को सवामणि प्रसाद अर्पित किया गया।

पूजन कार्यक्रम में दीनदयाल सिवोटिया, सुरेंद्र लाठ, सुभाष केजरीवाल, बसंत तांबी, रवि सुरेका, एल.एन. अग्रवाल, कैलाश काबरा, ओम प्रकाश लोहिया, माखन अग्रवाल, विशाल सांगानेरिया, राशि सांगानेरिया, अजय पोद्दार, सुरेश मोर, विवेक सांगानेरिया, पूजा रूंगटा, बाबूलाल मोर, रमेश चांडक, अरविंद सरावगी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से भाग लेकर आयोजन की सफलता की कामना की।

ज्ञात हो कि इस धार्मिक आयोजन में मुख्य कथावाचक के रूप में व्यासपीठ पर गौरव व्यास उपस्थित रहेंगे, जो श्रद्धालुओं को भक्तिमय कथा का रसपान कराएंगे। आयोजन के प्रथम दिन 24 मई को प्रातःकाल भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है ।

सेठ साँवरिया सत्संग समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने तथा आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया गया है। समिति के सदस्य आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *