नवनिर्वाचित विधायक विजय गुप्ता का नागरिक अभिनंदन समारोह 24 मई को

गुवाहाटी, 22 मई। अग्रणी सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था युवा भारती के तत्वावधान में मध्य गुवाहाटी क्षेत्र से भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक विजय गुप्ता के सम्मान में नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन किया जाएगा। युवा भारती के संयोजक विशाल भातरा ने बताया कि यह समारोह 24 मई, रविवार को फैंसी बाजार स्थित एसआरसीबी रोड के सांगानेरिया धर्मशाला में प्रातः 11 बजे आयोजित होगा।
संगठन के सह-संयोजक आदर्श शर्मा (बाबली) ने जानकारी दी कि समारोह में विधायक विजय गुप्ता के साथ सर्व समाज के गणमान्य नागरिक एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक मनमोहन सिकरिया ने बताया कि समारोह के दौरान समाज की विभिन्न संस्थाओं द्वारा विधायक विजय गुप्ता का नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। सह-संयोजक विवेक सांगानेरिया ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में युवा भारती के अधिवक्ता संजय सुरेका, कुमार गौरव, विकास काकरानिया, दिनेश सिकरिया, आदित्य सिकरिया, नरेश पिंचा, पार्षद सौरव झुनझुनवाला, मनोज जालान, अजय मोर, हेमंत सुरेका, प्रियंक जालान, सुमित डीडवानिया सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *