बटद्रवा थान में मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा की जनसेवा पहल, श्रद्धालुओं के लिए लगाई गईं दो शीतल पेयजल मशीनें
थर्ड आई न्यूज
नगांव से जयप्रकाश सिंह
मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव महिला शाखा की ओर से श्रीमंत शंकरदेव की जन्मस्थली बरदवा (बटद्रवा) थान में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो शीतल पेयजल मशीनें स्थापित की गईं। मुख्य मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर, थान प्रबंधन समिति कार्यालय के समीप आयोजित समारोह में इन मशीनों का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर के मुख्य भक्तों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप एवं धूप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव महिला शाखा की अध्यक्षा नीतू पोद्दार ने स्वागत भाषण देते हुए थान संचालन समिति के पदाधिकारियों, जिला उपायुक्त, प्रायोजकों, सहयोगकर्ताओं एवं उपस्थित समाजबंधुओं का स्वागत किया और सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन अरुण नागरका ने किया। इस दौरान थान संचालन समिति के कार्यकारी अध्यक्ष गोविंद दास, संयुक्त सचिव प्रांजल हजारिका, वित्त सचिव बदन कलिता तथा कार्यकारिणी सदस्य भागेंद्र महंत का महिला शाखा की सदस्याओं द्वारा फुलाम गमछा ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इसके अलावा प्रांतीय मंडलीय उपाध्यक्ष संजय गाडोदिया, सहायक मंत्री विकास अग्रवाल, मारवाड़ी सम्मेलन नगांव शाखा के अध्यक्ष प्रमोद कोठारी, सलाहकार राधारमण खाटूवाला, चापरमुख शाखा के अध्यक्ष सीताराम अग्रवाल तथा नौगांव राजस्थानी युवक संघ के पूर्व अध्यक्ष मुकेश पोद्दार का भी अभिनंदन किया गया।
स्थापित की गई दोनों शीतल पेयजल मशीनों में से पहली मशीन स्वर्गीय हुलास चंद्र कनोई एवं स्वर्गीय कस्तूरी देवी कनोई की स्मृति में उनके पुत्र राजकुमार कनोई, लीना कनोई तथा पौत्र अगस्त्य द्वारा प्रायोजित की गई। वहीं दूसरी मशीन स्वर्गीय शंकर लाल पोद्दार एवं स्वर्गीय रेखा देवी पोद्दार की स्मृति में उनके पुत्र लक्की पोद्दार, रोशनी पोद्दार तथा पौत्र-पौत्री हेयांस एवं हर्षिका पोद्दार द्वारा प्रायोजित की गई। दोनों परिवारों को भी फुलाम गमछा एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
थान संचालन समिति के प्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में मारवाड़ी सम्मेलन एवं संपूर्ण मारवाड़ी समाज के इस जनकल्याणकारी कार्य की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। समिति की ओर से महिला शाखा एवं समाज के पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। दोनों शीतल पेयजल मशीनों का उद्घाटन प्रायोजक परिवारों, थान समिति के सदस्यों एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर महिला शाखा की अध्यक्षा नीतू पोद्दार, उपाध्यक्ष शर्मिला माहेश्वरी एवं रिंकू गिंदड़ा, सचिव विनीता खाटूवाला, कोषाध्यक्ष संगीता दस्सानी, संयुक्त सचिव कुसुम सेठिया तथा कार्यकारिणी सदस्य सुमन बोथरा, सरला चांडक, अनीता आलमपुरिया, संतोष शर्मा, रितिका मोर, पूजा केजरीवाल, जूही मोर, दीपिका कनोई, मंजू शर्मा, रीता काबरा, लीना कनोई, पिंकी कनोई और निशा गुप्ता सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।
थान परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने महिला शाखा की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि बटद्रवा थान में देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में शीतल पेयजल की यह व्यवस्था भक्तों के लिए अत्यंत उपयोगी और राहत प्रदान करने वाली साबित होगी।
मारवाड़ी सम्मेलन, नगांव महिला शाखा की अध्यक्षा, सचिव एवं कोषाध्यक्ष ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग के लिए जिला उपायुक्त देवाशीष शर्मा, थान संचालन समिति के पदाधिकारियों, सचिव लाचित बरदलै, प्रायोजक परिवारों, समाजसेवी अरुण नागरका तथा सभी समाजबंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई तथा शीतल पेय एवं चाय के साथ समारोह का समापन हुआ।

