राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच ने चिकित्सकों का किया सम्मान, किया रक्तदान भी

थर्ड आई न्यूज

गुवाहाटी, 1 जुलाई। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच, गुवाहाटी ग्रेटर शाखा द्वारा मारवाड़ी मैटरनिटी हॉस्पिटल में सम्मान समारोह का आयोजन कर चिकित्सा जगत के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों डॉ. अतुल, डॉ. मनोज एवं डॉ. टी.बी. दत्ता को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

शाखा अध्यक्ष शिव मोर ने कहा कि चिकित्सक समाज के वास्तविक नायक हैं, जो अपने ज्ञान, सेवा-भाव और समर्पण से अनगिनत लोगों को नया जीवन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस उनके प्रति सम्मान, आभार और कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने यह भी कहा कि मारवाड़ी युवा मंच सदैव समाजहित के कार्यों में अग्रणी रहा है और भविष्य में भी स्वास्थ्य, शिक्षा, रक्तदान तथा विभिन्न जनसेवा गतिविधियों के माध्यम से समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान मंच के सदस्यों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश भी दिया। साथ ही चिकित्सकों के स्वस्थ, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके चिकित्सा क्षेत्र में दिए जा रहे अतुलनीय योगदान को नमन किया।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष शिव मोर, रक्तदान सलाहकार महेंद्र सेठिया, कार्यक्रम संयोजक धीरज सुरेका, कृष शर्मा, गौतम गोयनका (पूर्व अध्यक्ष) सहित शाखा के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

चिकित्सकों के सम्मान और सेवा-भाव को समर्पित यह कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ। प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस उनके प्रति सम्मान, आभार और कृतज्ञता व्यक्त करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *