झारखंड से असम जाना हुआ आसान: 4 अगस्त से देवघर-गुवाहाटी के बीच सीधी उड़ान, शेड्यूल जारी

थर्ड आई न्यूज

देवघर। देवघर से गुवाहाटी के लिए सीधी उड़ान सेवा चार अगस्त से शुरू हो रही है। 76 सीटर एटीआर सप्ताह में दो दिन मंगलवार व शुक्रवार को उड़ान भरेगी। फ्लाइट संख्या 6ई 7709 गुवाहाटी से सुबह 09:25 बजे उड़ान भरेगी और सुबह 11:20 बजे देवघर पहुंचेगी।

देवघर से 6 ई 7710 सुबह 11:40 पर टेकआफ होगी और दोपहर 1:35 में गुवाहाटी एयरपोर्ट पर लैंड करेगी। एक हजार किमी का यह सफर दो घंटा में पूरा होगा। इंडिगो ने सीटों की बुकिंग शुरू कर दी है।

इंडिगो के मैनेजर सेल्स धीरज कुमार ने बताया कि इसका शेड्यूल मिल गया है और बुकिंग भी शुरू हो गई है। अभी गुवाहाटी का संभावित किराया 12 हजार रुपया है। जो आने वाले समय में बदलेगा।

विश्वव्यापी श्रावणी मेला 30 जुलाई से शुरू होने वाला है। मेला के दौरान ही देवघर-गुवाहाटी की सीधी फ्लाइट शुरू होने से सहूलियत होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *