एकता लेडीज़ क्लब ने पितृ पक्ष के दौरान भोजन सेवा के माध्यम से बिखेरी खुशियाँ
थर्ड आई न्यूज
गुवाहाटी, 8 अक्टूबर 2026: एकता लेडीज़ क्लब ने पितृ पक्ष के दौरान आत्मनिर्भर चैलेंज के अंतर्गत बीरूबाड़ी में एक विशेष भोजन सेवा का आयोजन किया। इस पहल के माध्यम से दिव्यांगजनों के प्रति सेवा, करुणा और अपनत्व की भावना व्यक्त की गई।
इस अवसर पर क्लब की ओर से लाभार्थियों को खीर, पूरी और सब्जी का पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन परोसा गया। इस आत्मीय पहल की सभी लाभार्थियों ने सराहना की और भोजन का आनंद लिया। इस सेवा ने उनके चेहरों पर खुशी और मुस्कान बिखेर दी।
यह सेवा परियोजना अध्यक्ष सुनीधी अग्रवाल के नेतृत्व में, सचिव अनीता अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष किरण चौधरी के सक्रिय सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। क्लब की आठ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस सेवा कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

