पारीक सभा, गुवाहाटी की संयुक्त कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न, दीपावली मिलन समारोह 10 नवम्बर को होगा, गोपाष्टमी मेले में पेयजल सेवा की होगी समुचित व्यवस्था

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी। पारीक सभा, गुवाहाटी एवं इसकी दोनों इकाइयों यथा पारीक युवक परिषद तथा पारीक महिला परिषद की संयुक्त कार्यकारिणी की बैठक दिनेश पारीक की अध्यक्षता में परशुराम सेवा सदन में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 10 नवम्बर को दीपावली मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

पारीक युवक परिषद के अध्यक्ष दिनेश जोशी एवं पारीक महिला परिषद की मंत्री जया पारीक ने बताया कि पारीक सभा, गुवाहाटी पिछले 42 वर्षों से गुवाहाटी गौशाला में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले गोपाष्टमी मेले में पेयजल की व्यवस्था करती आ रही है। इस वर्ष भी मेले में श्रद्धालुओं एवं आगंतुकों के लिए पेयजल सेवा की समुचित व्यवस्था की जाएगी।

बैठक से पूर्व शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर महर्षि पराशर की पूजा-अर्चना की गई।

इस अवसर पर पारीक सभा के संरक्षक शिव भगवान शर्मा, भंवर लाल पुरोहित, श्रीचंद पारीक एवं मदन पारीक ने बैठक को संबोधित किया तथा तीनों इकाइयों के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का उत्साहवर्धन किया।

बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष श्याम पारीक, उपाध्यक्ष परेश पारीक एवं लादूराम पारीक, पारीक युवक परिषद के मंत्री परमेश्वर पारीक, वरिष्ठ सदस्य रतनलाल पारीक, मदनलाल पारीक, सुरेश पारीक एवं मुकेश पारीक, प्रदीप पारीक तथा पारीक महिला परिषद की पूर्व अध्यक्ष सुषमा शर्मा सहित तीनों इकाइयों के कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

बैठक में विश्वास व्यक्त किया गया कि समाज के सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता एवं सहयोग से प्रस्तावित कार्यक्रम सफल, स्मरणीय एवं ऐतिहासिक बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *