सनातन सेवा वाहिनी ने 300 छठ व्रती महिलाओं को वितरित की साड़ियां

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी। छठ महापर्व के अवसर पर सनातन सेवा वाहिनी की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी व्रतधारी महिलाओं के बीच निःशुल्क साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। काला पहाड़ स्थित गणेश पत्थर के निकट चौहान कंपाउंड परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में 300 छठ व्रती महिलाओं को साड़ियां वितरित की गईं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सेंट्रल गुवाहाटी के विधायक विजय गुप्ता उपस्थित रहे।

सनातन सेवा वाहिनी के स्टेट प्रेसिडेंट प्रहलाद अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन को सफल बनाने में प्रमोद हरलालका (लाला), लक्ष्मीकांत शर्मा, अजय मोर, शत्रुघ्न चौहान, रमेश सिंह सहित वाहिनी के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित होकर सहयोग देने वाले सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *