मारवाड़ी समाज के प्रेरणास्रोत राम अवतार पोद्दार के निधन पर पूर्वोत्तर मारवाड़ी सम्मेलन की गहरी शोक संवेदना
थर्ड आई न्यूज़
गुवाहाटी, 26 अक्टूबर 2025।
पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन ने अखिल भारतवर्षीय मारवाड़ी सम्मेलन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और विख्यात समाजसेवी राम अवतार पोद्दार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा और प्रांतीय महामंत्री रमेश कुमार चांडक ने संयुक्त रूप से जारी शोक संदेश में कहा—
“राम अवतार पोद्दार का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, संगठन निर्माण और जनकल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने अपने नेतृत्व, दूरदर्शिता और निःस्वार्थ समर्पण से मारवाड़ी समाज को नई दिशा और पहचान दी। उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।”
दोनों पदाधिकारियों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक-संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना प्रकट की।


alt="Header Advertisement"
class="header-ad-image">