दिसपुर होलिको उत्सव समिति का49वाँ होलिका दहन समारोह

थर्ड आई न्यूज़

दिसपुर होलिको उत्सव समिति द्वारा गत 49 वर्षों से गोपाल बोडो खेल मैदान में भक्त प्रह्लाद की अधर्म पर धर्म की विजय के इस पावन पर्व को श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा है।

हर वर्ष इस भव्य उत्सव में श्रद्धालुओं और नागरिकों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है, जो इसकी लोकप्रियता और सामाजिक एकता का प्रमाण है।

संस्था की ओर से गोयल परिवार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आगामी वर्ष गोल्डन जुबली ( 50वाँ वर्ष) के उपलक्ष्य में इस उत्सव को और भी भव्य एवं विराट रूप से मनाने की घोषणा की गई है।

दिसपुर होलिका उत्सव आज एकता का प्रतीक बनकर उभरा है, जहाँ हर वर्ग के लोग बिना किसी भेदभाव के मिल-जुलकर इस पावन पर्व को हर्षोल्लास से मनाते हैं।

भगवान की असीम अनुकम्पा इस समिति पर बनी रहे और हम सभी इसी प्रकार प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ इस पावन उत्सव को मनाते रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *