alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

सेंट्रल गुवाहाटी विधानसभा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, उम्मीदवार की जीत के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आज बिष्णुपुर मंडल कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का संचालन सेंट्रल गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र के संयोजक प्रभात कुमार दास ने किया।

बैठक में क्षेत्र के प्रभारी अभिक सोम तथा विस्तारक मोहित टिलवा के साथ वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में विजय गुप्ता, जूरी शर्मा बरदोलोई, मुकुटा डेका, प्रांतोष राय और देवान ध्रुव ज्योति मोरल उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त भरलुमुख, बिष्णुपुर और शुक्रेश्वर मंडल के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, नगर निगम के पार्षदगण, युवा मोर्चा और महिला मोर्चा के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। बैठक में अशोक भराली तथा मीडिया सेल प्रमुख सुशील शर्मा की भी विशेष उपस्थिति रही।

बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पूर्ण निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हुए पार्टी द्वारा नामित उम्मीदवार को विजयी बनाने का संकल्प लिया।

इसके साथ ही यह भी विचार-विमर्श किया गया कि नवगठित सेंट्रल गुवाहाटी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं और आम जनता को कमल के निशान (पद्म चिह्न) पर मतदान करने का अवसर मिले। इस विषय को लेकर माननीय मुख्यमंत्री तथा राज्य अध्यक्ष महोदय को पुनः अवगत कराने पर भी सहमति व्यक्त की गई।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा चुनावी तैयारियों को तेज करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *