alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

गुवाहाटी आगमन पर मुकेश दाधीच का भव्य स्वागत, कामाख्या दर्शन के लिए पहुंचे

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी। राजस्थान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय वरिष्ठ पदाधिकारी मुकेश दाधीच के गुवाहाटी आगमन पर लोकप्रिय गोपीनाथ बरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भव्य स्वागत किया गया। विप्र फाउंडेशन एवं पूर्वांचल भारतीय दाधीच परिषद के संयुक्त तत्वावधान में उनका पारंपरिक असमिया फूलाम गमछा भेंट कर अभिनंदन किया गया।

मुकेश दाधीच हिंदू नववर्ष एवं चैत्रीय नवरात्रि प्रतिपदा के पावन अवसर पर मां कामाख्या देवी के दर्शन हेतु जयपुर से गुवाहाटी पहुंचे हैं। उनके स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्वांचल भारतीय दाधीच परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संपत मिश्र, प्रांतीय कोषाध्यक्ष राकेश भाटरा, गुवाहाटी प्रकोष्ठ के संगठन महामंत्री प्रभात शर्मा, उपाध्यक्ष एवं परिषद के सचिव राजेश गोटेचा, पूर्व सचिव चंद्रशेखर शर्मा, मांगीलाल रतावा, प्रसिद्ध राजस्थानी लोकगायक रमेश दाधीच, राजेश जोशी, मनीष रतावा, विकास शर्मा दाधीच तथा सहीराम प्रजापत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अगवानी के अवसर पर मुकेश दाधीच के साथ लक्ष्मणगढ़ तहसील के नरोदड़ा निवासी मांगीलाल रतावा भी मौजूद रहे। स्वागत उपरांत सभी ने एक साथ बैठकर चाय पर चर्चा की, जिसमें सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

मुकेश दाधीच ने उपस्थित सदस्यों से संवाद करते हुए समाजहित के कार्यों पर जानकारी प्राप्त की और अपने विचार साझा किए। उनके आगमन से समाज में उत्साह का वातावरण देखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *