alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

रूपहीहाट से नुरुल हुदा ने भरा नामांकन, बोले—गौरव गोगोई के नेतृत्व में बनेगी कांग्रेस सरकार

थर्ड आई न्यूज

नगांव से जयप्रकाश सिंह

आगामी असम विधानसभा चुनाव को लेकर 56 नंबर रूपहीहाट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार एवं वर्तमान विधायक नरूल हुडा ने गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन से पूर्व जूरीया क्षेत्र से हजारों समर्थकों के साथ एक विशाल रैली निकाली गई, जो नगांव शहर के नेहरूबाली तक पहुंची। इसके जरिए उन्होंने अपना शक्ति प्रदर्शन किया। इसके बाद चुनाव आयोग के नियमों का पालन करते हुए सीमित संख्या में समर्थकों के साथ उन्होंने नगांव जिला के रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष नामांकन पत्र जमा किया।

रूपहीहाट से दो बार विधायक रह चुके नुरुल हुदा इस बार तीसरी बार चुनावी मैदान में हैं। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं धुबरी के सांसद रकीबुल हुसैन सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में नुरुल हुदा ने कहा कि उन्होंने ईश्वर और क्षेत्र की जनता के आशीर्वाद से नामांकन दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विकास को लेकर उनकी कई योजनाएं अभी अधूरी हैं, जिन्हें वे जनता के सहयोग से पूरा करना चाहते हैं।

हाल ही में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए प्रद्युत बारदोलै को लेकर उन्होंने कहा कि उनके जाने से पार्टी को कोई विशेष नुकसान नहीं होगा। वहीं, एआईयूडीएफ के संभावित उम्मीदवार अनिमुल इस्लाम के चुनाव लड़ने की संभावना पर उन्होंने कहा कि वे पिछले दस वर्षों से क्षेत्र की जनता के साथ परिवार के सदस्य की तरह जुड़े हुए हैं और उन्हें जनता का पूरा समर्थन प्राप्त है।

नुरुल हुदा ने विश्वास जताते हुए कहा कि इस बार कांग्रेस नए स्वरूप में मजबूत होकर उभरी है और गौरव गोगोई के नेतृत्व में असम में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *