alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

जोरहाट में भक्तिभाव के साथ मनाया जा रहा हनुमान जन्मोत्सव, विधायक हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने किए बालाजी के दर्शन

थर्ड आई न्यूज़

जोरहाट से नीरज खंडेलवाल

शहर के प्रतिष्ठित श्री मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी मंदिर में आयोजित पांच दिवसीय श्री श्री हनुमान जन्मोत्सव के दौरान बुधवार की सुबह भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। इस अवसर पर विधायक हितेंद्र नाथ गोस्वामी मंदिर पहुंचे और भगवान बालाजी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।

विधायक गोस्वामी ने विधि-विधान के साथ अभिषेक अनुष्ठान में भाग लेते हुए क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। उनके आगमन से मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।

सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा, जिससे उपस्थित भक्त भाव-विभोर हो उठे। बालाजी अभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी आस्था प्रकट की।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी में हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। इस आयोजन में स्थानीय समाज की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है, जिससे पूरे शहर में धार्मिक उत्सव का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *