गौशाला में नवनिर्मित श्रीश्री राधाकृष्ण मंदिर में विग्रह प्रतिष्ठापित, कल से भक्तों के लिए खुलेंगे कपाट
थर्ड आई न्यूज गुवाहाटी, 9 फरवरी। महानगर के आठगांव स्थित श्री गौहाटी गौशाला प्रांगण में जारी सात दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के छठे दिन, रविवार को नवनिर्मित श्रीश्री राधाकृष्ण मंदिर में विधि-विधान और मंत्रोच्चारण के साथ राधाकृष्ण के विग्रहों की प्रतिष्ठापना संपन्न हुई। सोमवार को महोत्सव के अंतिम दिन, पूजा-अर्चना के उपरांत दोपहर 12:15 बजे…

