Maharashtra : राउत ने नतीजों पर उठाए सवाल; बोले- लोग गद्दारों को कैसे जिता सकते हैं? अदाणी विवाद पर भी बोले

थर्ड आई न्यूज

मुंबई I महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति गठबंधन को बंपर बहुमत मिला है। गठबंधन ने 200 सीटों के आंकड़े को पार कर लिया। वहीं महा विकास अघाड़ी 68 सीटों पर ही सिमट गया है। शुरुआती रुझानों के बाद शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने महायुति गठबंधन पर निशाना साधा। शिवसेना(यूबीटी) नेता ने शिंदे गुट की शिवसेना की जीत पर सवाल खड़े किए। उन्होंने सवाल उठाया कि एकनाथ शिंदे के सभी विधायक कैसे जीत सकते हैं? लोग गद्दारों को कैसे जिता सकते हैं? हाल ही में अदाणी समूह पर लगे आरोपों पर भी प्रतिकिया दी। उन्होंने महायुति की जीत के पीछे अदाणी विवाद का हाथ बताया। संजय राउत ने इस नतीजे को मानने से इनकार कर दिया।

शुरुआती रुझानों के बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने पत्रकारों से बात कीं। उन्होंने कहा, “यह महाराष्ट्र की जनता का फैसला नहीं हो सकता। हम जानते हैं कि महाराष्ट्र की जनता क्या चाहती है। ऐसा परिणाम लागू नहीं किया जा सकता है।”

शुरुआती रुझानों पर नजर डाले तो महायुति गठबंधन 220 सीटों पर तो महाविकास अघाड़ी 55 सीटों पर आगे हैं। महायुति गठबंधन में भाजपा 123, शिवसेना 57 और राकांपा 36 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं महाविकास अघाड़ी कांग्रेस 21 सीटों पर, शिवसेना (यूबीटी) 19, राकांपा (एसपी) 11 सीटों पर आगे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *