alt="Header Advertisement" class="header-ad-image">     

असम प्रदेश मारवाड़ी महिला सम्मेलन की नई प्रांतीय कार्यकारिणी ने ली शपथ, ऑनलाइन समारोह में जुटीं राष्ट्रीय हस्तियां

थर्ड आई न्यूज़

गुवाहाटी। असम प्रदेश मारवाड़ी महिला सम्मेलन के सत्र 2026–28 की प्रांतीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 13 अप्रैल 2026 को जूम एप के माध्यम से गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्षा रेखा राठी, विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव बबीता बगड़िया, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षा उषाकिरण टिबरीवाल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में असम का प्रतिनिधित्व करने वाली राष्ट्रीय उपाध्यक्षा मंजू गाड़ोदिया, पूर्वांचल प्रमुख कांता गाड़ोदिया, राष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण प्रमुख नीलम अग्रवाल, असम इकाई संस्थापिका प्रेमलता खंडेलवाल, निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष शीतल सोमानी, पूर्व प्रांतीय अध्यक्षाएं कृष्णा खेमका, पिंकी पृथानी और नमिता जालान सहित कई गणमान्य हस्तियां उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का संचालन सचिव मनिता मित्तल और उपाध्यक्ष राधिका जालान ने किया। सभा का शुभारंभ ‘ॐ’ के उच्चारण के साथ हुआ, जिसके बाद गणेश वंदना, सम्मेलन प्रार्थना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए।

समारोह में प्रांतीय अध्यक्षा शालिनी बगड़िया, प्रांतीय सचिव मनिता मित्तल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष संगीता शोभासरिया, प्रांतीय उपाध्यक्षा राधिका जालान, सह-सचिव ज्योति सुरेका सहित पूरी कार्यकारिणी को राष्ट्रीय अध्यक्षा रेखा राठी द्वारा शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर सभी राष्ट्रीय एवं पूर्व प्रांतीय अध्यक्षाओं ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए आगामी कार्यकाल में पूर्ण सहयोग और मार्गदर्शन का आश्वासन दिया। राष्ट्रीय सचिव बबीता बगड़िया ने संगठन के उद्देश्य, दायित्व और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की, जबकि रेखा राठी ने शाखाओं को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर जोर देते हुए कार्यकारिणी का उत्साहवर्धन किया।

असम की समृद्ध संस्कृति रंगाली बिहू को ध्यान में रखते हुए इस बार प्रदेश की सभी शाखाओं ने अपने-अपने शपथ समारोह को “स्नेह संगम उत्सव” के रूप में मनाया, जिसमें असम और राजस्थान की संस्कृति तथा पारंपरिक वेशभूषा का सुंदर संगम देखने को मिला।

इस संबंध में जानकारी प्रांतीय सचिव मनिता मित्तल और प्रांतीय जनसंपर्क प्रमुख पूनम अग्रवाल द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *