नगांव में एलेन करियर इंस्टीट्यूट का आगमन: छात्रों को मिलेगी राष्ट्रीय स्तर की तैयारी का अवसर

थर्ड आई न्यूज

नगांव से जयप्रकाश सिंह

नवरूप सीनियर सेकेंडरी स्कूल में उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ALLEN Career Institute द्वारा एक विशेष करियर कार्यक्रम एवं पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में शाखा प्रमुख प्रथितेश्वर झा, वरिष्ठ फैकल्टी और प्रशासनिक टीम के सदस्यों ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 5 मई और 12 मई से ड्रॉपर बैच की शुरुआत की जाएगी।

विशेषज्ञों ने जेईई और नीट जैसी परीक्षाओं की तैयारी, पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और सफलता की रणनीतियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। साथ ही नगांव में एलेन की भूमिका और सुविधाओं पर भी प्रकाश डाला गया।

एलेन के जोनल हेड ब्रजेश यादव के मार्गदर्शन में केंद्र प्रमुख प्रथितेश्वर झा ने कहा कि नगांव में एलेन का आगमन यहां के शैक्षिक क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अब छात्रों को मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की तैयारी के लिए दूरस्थ शहरों, विशेषकर राजस्थान, जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

इस पहल से नगांव और आसपास के क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर मिलने की उम्मीद जताई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *