अक्षय तृतीया पर राष्ट्रीय सामाजिक विकास समिति का सेवा संकल्प, जूस वितरण से लोगों को मिली राहत
थर्ड आई न्यूज़
गुवाहाटी। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर राष्ट्रीय सामाजिक विकास समिति ने सेवा भाव को केंद्र में रखते हुए आमजन के लिए निःशुल्क जूस वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। यह सेवा अभियान सोमवार को प्रातः 11:30 बजे रेलवे गेट नंबर 8 के समीप सम्पन्न हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर गर्मी के बीच राहत का अनुभव किया।
कार्यक्रम का संचालन संयोजिका सोनिया के नेतृत्व में हुआ। आयोजन में सह-सचिव सुनीता वर्मा, उपाध्यक्ष दीपिका अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, रेनू दुग्गड़, संतोष धानुका, अंजू वर्मा तथा सलाहकार गुलाब दुग्गड़ की सक्रिय भागीदारी रही। समिति की अध्यक्ष सारिका अग्रवाल और कोषाध्यक्ष पिंकी बैंगानी सहित अन्य सदस्यों ने भी पूरे समर्पण के साथ सेवा कार्य में योगदान दिया।
यह आयोजन समिति के सत्र 2026–27 का पहला कार्यक्रम रहा, जिसने समाज सेवा के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को सशक्त रूप में प्रस्तुत किया।

