असम भोजपुरी सम्मेलन ने शिवसागर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचाई राहत सामग्री, नेपालीखुटी समेत विभिन्न इलाकों में 400 से अधिक बाढ़ पीड़ित परिवारों को आवश्यक सामग्री वितरित
नगांव से जयप्रकाश सिंह
असम में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए असम भोजपुरी सम्मेलन की ओर से राहत अभियान चलाया गया। सम्मेलन के 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने शिवसागर जिले के विभिन्न बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया और नेपालीखुटी समेत विभिन्न स्थानों पर 400 से अधिक बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच राहत सामग्री वितरित की।
राहत सामग्री में 7 क्विंटल चूड़ा, 3 क्विंटल चना, 50 किलोग्राम गुड़, 50 उनके खाद्य तेल, 8 क्विंटल हरी सब्जियां, पीने का पानी, कपड़े तथा अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं। प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली।
इस राहत अभियान में असम भोजपुरी सम्मेलन के अध्यक्ष नरेंद्र प्रकाश चौहान, किसान सचिव रामजी चौहान, संगठन सचिव कृष्णा महतो सहित सम्मेलन के कई कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
सम्मेलन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस कठिन घड़ी में बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ खड़ा होना सामाजिक दायित्व है। राहत सामग्री के वितरण के माध्यम से सम्मेलन ने मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना का परिचय दिया। सब्जियां, पीने का पानी, कपड़े तथा अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं। प्रतिनिधिमंडल ने प्रभावित लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली।

