युवा समाजसेवी विकास गुप्ता के पिता नागरमल गुप्ता का निधन, 80 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस, बुधवार सुबह 11 बजे भूतनाथ मुक्तिधाम के लिए निकलेगी अंतिम यात्रा
थर्ड आई न्यूज
गुवाहाटी। युवा समाजसेवी विकास गुप्ता के पिता नागरमल गुप्ता का मंगलवार सुबह आकस्मिक निधन हो गया। वे 80 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर फैलते ही परिजनों, मित्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।
स्वर्गीय नागरमल गुप्ता की अंतिम यात्रा बुधवार सुबह 11 बजे उनके निवास से भूतनाथ मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी। उनके पुत्रों ने पिता की इच्छा के अनुरूप मरणोपरांत उनका नेत्रदान करवाकर मानवीय सेवा की प्रेरणादायी मिसाल पेश की।
नागरमल गुप्ता अपने पीछे दो पुत्रों, दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। जीवनकाल में उन्हें एक जिंदादिल और मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में जाना जाता था। केदार रोड, आठगांव और एटी रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में उनकी अच्छी पहचान थी।
उनके पुत्र संजय कुमार गुप्ता और विकास गुप्ता भी सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। कनिष्ठ पुत्र विकास गुप्ता समाजसेवा के साथ-साथ मीडिया जगत से भी जुड़े हैं।
नागरमल गुप्ता के निधन का समाचार मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों ने उनके निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

